
राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर श्री रामानंद मेमोरियल मॉडल स्कूल एवं इंटर कॉलेज सिलवार में बच्चों के बीच खेल कूद का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा कई प्रतियोगिता में भाग ले खासतौर पर स्पोर्ट्स कांप्पीटीसन आयोजित किया गया।
विद्यालय के संचालक अजहर अंसारी ने कहा कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को हर साल देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हॉकी के इस दिग्गज खिलाड़ी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के मकसद से भारत सरकार ने 2012 से इसकी जन्म तिथि पर राष्ट्रीखेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय खेल दिवस की एक अन्य उद्देश्य खेल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहना है।
विद्यालय के सभी बच्चों ने अपना दमखम दिखाते हुए प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार हासिल किया। विद्यालय के शिक्षक इंतेखाब अली, सुनील कुमार, मैमुन निशा, रोजी प्रवीन, शगुफ्ता प्रवीन, शमा प्रवीन, सानिया प्रवीन, काजल कुमारी, एवं कई विद्यार्थी शामिल थे।
