भारतीय नागरिक अधिकार रक्षामंच के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता को भेजा मांग पत्र।

भारतीय नागरिक अधिकार रक्षामंच के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता को भेजा मांग पत्र।

भारतीय नागरिक अधिकार रक्षामंच के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद गुप्ता ने माननीय राज्यपाल झारखंड एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी झारखंड सरकार को भेजा मांग पत्र इस मांग पत्र मे श्री गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान मे विपक्ष के नेता नही रहने के कारण 4 वर्षो से मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त झारखंड सूचना आयोग मे नही भरा गया लेकिन वर्तमान मे विपक्ष के नेता का अधिसूचना भारतीय जनता पार्टी झारखंड इकाई ने कर चूका है। 

विधान सभा झारखंड के द्वारा भी अधिसूचना हो चूका है इसके बाद भी झारखंड सूचना आयोग रिक्त है इसमे मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त को बहाल करने और लोकायुक्त झारखंड का भी तत्काल भरा जाए। झारखंड मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर गया है इसपर अंकुश लगाया जा सके। जनहित मे तत्काल बहाल हो मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, लोकायुक्त झारखंड मे भारतीय नागरिक अधिकार रक्षामंच ने माग किया है ताकि सूचना झारखंड के लोगो को सरलता पूर्वक उपलब्ध हो सके।

Leave a Comment

7k Network

Read More