बड़कागांव सूर्य मंदिर छठ घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

बड़कागांव छठ महापर्व को लेकर बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सूर्य मंदिर छठ घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।जेसीबी मशीन लगाकर नदी की साफ सफाई की गई। जल स्तर को स्टोरेज किया गया। ताकि छठ व्रतियों के लिए जल की समस्या उत्पन्न हो। उक्त स्वच्छता अभियान में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष लालमणि महतो, सचिव जयनाथ महतो, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, उपेंद्र प्रसाद, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, संतोष विश्वकर्मा, सरोज कुमार, सुजीत कुमार, भोला विश्वकर्मा ,संजय कुमार के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More