घर के निकट कुआं में मिला महिला एवं बच्चे का शव, मयके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप

घर के निकट कुआं में मिला महिला एवं बच्चे का शव, मयके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप

इचाक : थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव के कुआं से शुक्रवार को एक महिला और उसके एक मासूम बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक महिला का नाम सीमा देवी (27) पति शंभू प्रसाद मेहता और उसका छोटा बेटा शिवांश (3) ग्राम मोकतमा निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति पत्नी में झगड़ा होने के बाद पत्नी सीमा देवी अपने छोटे पुत्र शिवांश को लेकर बुधवार की रात को ही घर से निकल गई। 

परिवार वालों ने ढूंढने का काफ़ी प्रयास किया। किंतु वह नही मिली। शुक्रवार की अहले सुबह घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कुआं में कुछ महिलाओं ने पानी में तैरता महिला और बच्चे का शव देखा। जिसके बाद खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद से सीमा के सुसराल वाले गायब है। सुचना पाकर एसआई अरविंद कुमार और सनातन मुर्मू सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। और मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। इधर घटना की खबर सुनकर मृतिका सीमा देवी के भाई राम मेहता, सोनू कुमार, बहन कांति देवी, बहनोई राजेश मेहता समेत मायके से कई लोग पहुंचें और जमकर हंगामा किया। उन्होने ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। 

बताते चलें कि मोकतमा गांव निवासी शंभू कुमार मेहता पिता लोकन महतो का विवाह वर्ष 2016 में पेलावल थाना क्षेत्र के पबरा गांव निवासी मटुक महतो की छोटी बेटी सीमा के साथ हुआ था। सीमा चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो बच्चे सौरभ (5) और मृतक शिवांश (3) है। भाई राम कुमार ने बताया कि शादी के बाद शंभू आए दिन मेरी बहन सीमा के साथ दहेज को लेकर मार पीट, गाली गलौज और टॉर्चर करता रहता था। जिसका कई बार सामाजिक स्तर पर फैसला किया जा चुका है। सामाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज़ नही हुवा था।

Leave a Comment

7k Network

Read More