ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, तीन घायल

ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, तीन घायल

हजारीबाग (सदर): हजारीबाग से बगोदर जोड़ने वाला मुख्य मार्ग NH522  के हुटपा चौक पर एक ट्रक जिसका नंबर JH02D 2401है एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारी। मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति तथा एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
आसपास के लोग टक्कर की आवाज सुनकर दौड़े और टेंपो की मदद से तीनों घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भेजा गया। वही ट्रक चालक मौका पाते ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था। ट्रक में एफसीआई का चावल एवं गेहूं लोड था। ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना को इसकी सूचना दी, सूचना पाते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में सही सलामत लेकर अपने साथ थाने ले गईं।

Leave a Comment

7k Network