ब्रेकिंग – कोर्ट परिसर में फायरिंग, वकील के ड्रेस में आए अपराधियों ने गवाही देने आई महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर।
दिल्ली: इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज यानी शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है. फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है. कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की पोशाक में आया था. वही, घटना के बाद पुलिस पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कोर्ट में गवाही देने आयी थी, इसी कारण उसे निशाना बनाया गया. गोली लगने के बाद घायल महिला को दिल्ली एम्स ले जाया गया है।
चार गोलियां मारी गईं
खबर के मुताबिक, आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा महिला को चार गोलियां मारी गईं जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं. मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ महिला को जीप में लेकर एम्स गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोपी की पहचान भी हो गई है जो एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है. कहा जा रहा है महिला और इस शख्स के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था।










