झारखंड के 11 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट।

झारखंड के 11 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट।

झारखंड में चिलचिलाती धूप ओर गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गरम हवा के थपेड़ों और सूरज की तपिश के कारण झारखंड तप रहा है और लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। राजधानी रांची समेत कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार गया है।

वहीं IMD ने झारखंड के 11 जिलों में मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बढ़ते तापमान को लेकर सावधान रहने की हिदायत दी गयी है उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका व पाकुड़ शामिल हैं।

Leave a Comment

7k Network