सिलवार SBI बैंक के सामने दुकान का ताला तोड़कर चोरी।
सदर प्रखंड के सिलवार एसबीआई बैंक के सामने राज स्वीट एंड स्नेक कॉर्नर की दुकान से बुधवार की रात चोरों ने अपना हाथ साफ किया दुकान के मालिक सोनू प्रजापति पिता राजू प्रजापति के द्वारा बताया गया रात में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कॉफी मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, हैलोजन बल्ब, मिठाई, चॉकलेट लगभग 50000 का सामान चोरों ने चोरी कर लिया पहले चोरों ने दुकान के बगल में बैठ कर गांजा पिया फिर दुकान में लगे ताले को तोड़ दिया और सामान लेकर दुकान के पीछे से भाग गए भागने के क्रम में चोर का मफलर वहीं गिर गया इसकी सूचना पूर्व मुखिया महेंद्र राम और मुफस्सिल थाने को दी गई।
बता दें कि इससे पहले भी सिलवार में कई दुकानों में चोरी हो चुकी है लेकिन मुफस्सिल थाने के द्वारा आज तक कोई भी उद्भेदन नहीं किया जा सका है जिससे चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है आए दिन सिलवार में चोरी की घटना हो रही है। लोगों का मानना है की सिलवार में गांव के ही लड़कों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है जिसे चिन्हित कर उचित कार्रवाई करने की जरूरत है।










