हज़ारीबाग; BSF मेरू कैंप में मनाया गया सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2022
भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति के पथ में पड़ने वाला ऐसा रोड़ा है, जिसके कारण राष्ट्र की उन्नति प्रभावित होती है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन आयोग के बहुआयामी दृष्टिकोण का भाग है, जंहा एक महत्वपूर्ण कार्यनीति के रूप में सभी हितधारकों को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ संघर्ष में सामूहिक रूप से सहभागी होने के लिए प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचार के वजूद कारणों एवं गंभीरता तथा भ्रष्टाचार से उत्पन्न खतरों के संदर्भ में जनजागरूकता को बढ़ाना है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 की थीम भ्रष्टाचार मुक्त.भारत विकसित भारत है।
इसी क्रम में बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप हजारीबाग में श्री पी0 एस0 बैंस महानिरीक्षक प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय के तत्वावधान में सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप में दिनांक 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया गया।
इस दौरान मेरु परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व कैम्प में जगह जगह पर सतर्कता से संबधित बैनर लगाए गए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ श्री दानियल अधिकारी महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मेरु कैंप ने प्रशासनिक भवन में मेरु कैंप में उपस्थित समस्त अधिकारियो, अधीनस्थ अधिकारियो व कार्मिकों को शपथ दिलाकर किया।
इसी क्रम में दिनांक 01/11/2022 को सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप के कार्मिको के बीच (भ्रष्टाचार मुक्त.भारत विकसित भारत) विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, एवं 03/11/2022 को मेरू परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के मध्य निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को लेकर छात्रो के बीच काफी उत्साह देखा गया। इसी क्रम में सीमा प्रहरियो के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान www.cvc.nic.inकी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शपथ ली गयी। मेेरू परिसर में श्री सादिक अनवर रिजवी (उप पुलिसआयुक्त) एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग, के द्वारा मेरू कैंप में भ्रष्टाचार मुक्त.भारत विकसित भारत पर कार्मिकों के बीच विस्तृत व्याख्यान दिया जिसके परिणामस्वरूप सभी कार्मिक लाभान्वित हुए।
श्री दानियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र ने प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप दिनांक 05/11/2022 को आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह कार्मिकों एवं छात्रों को पुरस्कृत किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए महोदय ने कहा कि किसी भी देश का उत्थान तभी हो सकता है जब वह देश भ्रष्टाचार मुक्त देश हो। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल सरहद की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की रोकथाम में भी अपना योगदान प्रदान करती है। महोदय ने कहा कि हमें सतर्कता जागरूकता व राष्ट्रीय एकता की शपथ को आत्मसात करना चाहिए, और यह हमारे जीवन शैली के क्रियाकलापों में परिलक्षित होना चाहिए।
महोदय ने कहा बच्चो के चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया जाना चाहिए, जिससे देश का भविष्य सुरक्षित रहे। अंत मे महोदय ने कहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का पहला कदम लोगों को भ्रष्टाचार तथा उनके परिणामों के बारे में जागरूक करना है ताकि भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में कामयाबी मिल सके।












