हज़ारीबाग; सरकारी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, चार मांगों के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा आंदोलन- जय प्रकाश अग्रवाल।

हज़ारीबाग; सरकारी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, चार मांगों के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा आंदोलन- जय प्रकाश अग्रवाल।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर कटकमसांडी प्रखंड के सरकारी शिक्षकों ने अपनी चार मांगों को समर्थन में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शिक्षको ने छठे पुनरीक्षित वेतनमान की विसंगति बुक किए जाने, झारखंड के शिक्षकों को एमएसीपी न्यूनतम वृतिक उतनयन दिए जाने, अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया सरल किए जाने व सरकारी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने की मांग रखी है। 
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई काला बिल्ला लगाकर विरोध करने वाले शिक्षकों में जयप्रकाश अग्रवाल, कुंवर प्रसाद, हरखू रविदास, सुनील कुमार, ईश्वरदास, संजय कुमार, अविनाश कुमार, मोहनदास, विनोद रंजन, अजय कुमार, हेमंती कुमारी, नय्यर अहमद, सुबल दास, मधेश्वर राम, सुनीता कुमारी, सुनील कुमार पांडेय, मायकल लिंडा, अभिषेक कुमार, संजय चंद्र, प्रकाश कुमार दास, कोलेश्वर कुमार दास, बाबू लाल राम, उतम कुमार दास सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक काला बिल्ला लगाकर विरोध विरोध प्रदर्शन किया गया।

Leave a Comment

7k Network