राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के द्वारा मोटर साईकिल रैली का आयोजन।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के द्वारा मोटर साईकिल रैली का आयोजन।

राष्ट्रीय एकता दिवस वर्ष 2014 से दिनांक 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की यादगार के रूप मे मनाया जाता है, यह दिन राष्ट्रवाद और भारतीय नागरिकों के बीच एकता की भावना को बढावा देने के लिए मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री थे। उन्होने भारत के संघ को स्वीकार करने के लिए 565 रियासतों को सहमत करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख योगदान दिया। जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है। 

इसी के उपलक्ष्य पर बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग में श्री पी0 एस0 बैंस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में दिनांक 29 अक्टूबर 2022 से लेकर 31 अक्टूबर 2022 तक 03 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन दिनांक 30 अक्टूबर 2022 को मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया। श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक ने स्वंय इस रैली को फ्लैग आफ कर रवाना किया। रैली  प्रातः 1000 बजे मेरू कैंप प्रमुख द्वार से शुरू होकर मेरू गाँव,सिल्वार गाँव से होकर सिंघनी चौक से होते हुए हजारीबाग शहर मे प्रवेश किया साथ ही हजारीबाग झील पर एकत्रित होकर शहरवासियो के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुचाया, 26कि0मी0 सफर के उपरांत मोटरसाईकिल रैली एडम पी0 टी0 ग्राउंड मे समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों ने हिस्सा लिया व 100 मोटरसाइकिल सवार कार्मिकों की रैली निकाली गई।

इस रैली का उद्धेश्य सरदार पटेल सरदार पटेल का जन्मदिन अखंड भारत के लिए उनके प्रयासों को याद करने और उनकी इच्छा और दृष्टि का सम्मान करने का एक अवसर है। वह न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक  प्रशासक भी थे । वे भारत के एकीकरणकर्ता थे।  रैली के दौरान मेरू परिसर के कार्मिकों, का ग्रामवासी युवा एवं शहरी लोगो द्वारा अभिवादन व हौंसला अफजाई किया गया।
मोटरसाईकिल रैली के समापन पर संबोधन में श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक ने कहा कि आज के दिन भारत के लोगो में राष्ट्रीय एकता की भावना को जाग्रत करना है। ताकि देश की अखंडता और राष्ट्रीय एकता बचायी जा सके। राष्ट्रीय एकता एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक पहलुओ मे से एक है। इसके उपरांत उन्होने मोटरसाईकिल रैली के समापन की घोषणा की।

Leave a Comment

7k Network