हज़ारीबाग; मेरु में छठ महापर्व को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान।
सदर प्रखंड के मेरु झरईया छठ घाट में पंचायत के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हमारा मेरु ग्रुप के सदस्यों के द्वारा घाट और तालाब के अगल-बगल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आगामी छठ महापर्व नजदीक है इसी को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं हमारा मेरु ग्रुप के सदस्यों के द्वारा 26 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
27 अक्टूबर सुबह 7:00 बजे बड़का आहार छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मेरु पंचायत के उप मुखिया मनोज कुशवाहा,दिलीप राम,सुरेश वर्मा,वार्ड सदस्य संजय पांडे,पवन रजक,पं.स.स.दशरथ यादव उर्फ लालू,वार्ड सदस्य शंभूनाथ कुशवाहा,पूर्व उप मुखिया जयशंकर मिश्रा,राजूराम,राजेश राम, छोटू पासवान,अशोक राम,नरेश वर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता ,हमारा मेरु ग्रुप के एडमिन नितेश कुमार,एवं अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
छठ महापर्व खासतौर पर बिहार-झारखंड में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है इस पर्व पर देश के अलग-अलग कोने में रह रहे लोग अपने घर जरूर लौटते हैं। छठ महापर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है वैसे तो इस महापर्व की शुरुआत चतुर्थी से हो जाती है और फिर सप्तमी को उगते हुए सूर्य को जल-अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है यह महापर्व भगवान सूर्य को समर्पित है।
विज्ञापन












