बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार हिंदुस्तानियों के लिए विकराल समस्या-डॉ आरसी प्रसाद

बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार हिंदुस्तानियों के लिए विकराल समस्या-डॉ आरसी प्रसाद 

हजारीबाग-बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार संपूर्ण देश में सुरसा की तरह बढ़ रहा है यदि हर हडिया हर मुडिया 5 किलो अनाज देना बंद कर दिया जाए तो भारत की स्थिति पाकिस्तान के समानांतर है एवं झारखंड की स्थिति श्रीलंका से बदतर हो जाएगा यह बातें हजारीबाग विधानसभा के पूर्व कांग्रेस रनर विधायक प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद मेहता ने अपने कार्यालय में कहा। 
डॉ मेहता ने कहा की प्रधान सेवक यह वादा करके आए थे कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा परंतु दो गुजराती व्यापारियों एवं देश के भ्रष्टाचारियों को खाने के लिए पूरे देश में छूट दे चुके हैं जिसमें झारखंड के भ्रष्टाचारी झारखंडी भोले भाले जनता को नाकों चने चबाने के मजबूर कर रहे हैं। 
आदेशपाल से लेकर उचतम लोगो तक परसेंटेज बना हुआ है। विकास कार्यों में 50% भी जमीन पर नहीं उतरता है भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है चहेते प्रधानमंत्री एवं झारखंड के ओजस्वी मुख्यमंत्री से मांग करता हूं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला धारा 353 को देश में तत्काल समाप्त किया जाए क्योंकि सरकारी काम में बाधा डालने वाला नन बेलेबल 353 धारा के कारण भ्रष्टाचारी निडर हो चुके हैं। 
बेरोजगारी मंगाई एवं देश को बेशर्म करने वाला घूसखोरी पर अंकुश लगावे। मेरा सुझाव है थाने ब्लॉक इत्यादि सभी सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप कर रिश्वत के जगह हर कार्य के लिए एक फीस निर्धारित कर दी जाए, तभी जनता का कल्याण होगा। नौजवान बेरोजगारो को रोजगार नहीं मिल रहा है। 8 वर्ष में 4 गुना महंगाई बढ़ चुका है देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। सत्ताधारीयो को स्मरण करना चाहिए कि समय परिवर्तनशील है आने वाले समय में प्रजा का शासन होगा।

Leave a Comment

7k Network