हजारीबाग:- संपत्ति के लालच में ससुर को गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप।

हजारीबाग:- संपत्ति के लालच में ससुर को गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप। 

घटना हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र की है। बाबुलाल अग्रवल का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी मृतक की मंझली बहु खुशबू अग्रवाल पति पवन अग्रवाल ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर बड़ी भाभी संगीता देवी और डॉक्टर नरेश प्रसाद केसरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। 
पुलिस को दी गयी शिकायत में इन्होंने आरोप लगाया है कि बुलाल साव को संगीता देवी पति अजय अग्रवाल ने 25 अक्टूबर की सुबह करीब पांच से छः बजे के बीच गलत इंजेक्शन दिला दी। इंजेक्शन देने के तुरंत बाद ससुर की मौत हो गयी। 
उसके निधन के तुरंत बाद ससुर का बक्सा में आभूषण, पैसा और जरूरी कागजात लेकर अपने कमरे में चली गयी। इसके बाद उसने जोर-जोर से हल्ला करके बताया कि ससूर का निधन हो गया।

Leave a Comment

7k Network