हज़ारीबाग; अनाज की जगह ईंट पत्थर डालकर वजन कर रहे डीलर, राशन चोरी का निकाला नायाब तरीका।
सरकार को डीलरों द्वारा कम अनाज देने की शिकायत हमेशा मिलती रहती थी जिस कारण सरकार ने अनाज को वजन करने वाली मशीन को अंगूठा लगाने वाली मशीन से जोड़ दिया। एक लाभुक को जितनी अनाज मिलनी है उतनी ही अनाज तौलने वाली मशीन में डालने पर ही अंगूठा लगाने का विकल्प आता है। दारू प्रखंड के डीलरों ने इसका नायाब तोड़ निकालते हुए अनाज की जगह ईंट पत्थर को वजन मशीन में डालकर अंगूठा लिया जा रहा है और लाभुक को कम अनाज दिया जा रहा है।
इस बारे में कई जगह से ग्रामीणों द्वारा इस तरह की शिकायत मिल रही थी की डीलर अब इस तरह के पैंतरे आजमा कर गरीबो का राशन चुरा रहे है। कबलासी पंचायत के देवरिया के एक डीलर द्वारा अनाज की जगह ईंट पत्थर डालकर पर्ची निकालने का मामला सामने आया है। इस बारे में पंचायत के मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि डीलर द्वारा इस तरह के कारनामे करने की जानकारी मिली है जो कि एकदम गलत है जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा।
मुखिया ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उग्रनाथ बड़ाईक से इस बारे में बात कर डीलर की शिकायत की। एमओ ने बताया कि यदि इस तरह की घटना हुई है है तो यह काफी गंभीर मामला है। इस बात की जांच कर करवाई की जाएगी। डीलर सरवन कुमार ने बताया कि उनके राशन की दुकान में इंटरनेट का नेटवर्क नही आता है जिस कारण उन्हें दूर जाकर पर्ची निकालना पड़ा रहा है। नेटवर्क की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है आगे से इस तरह की शिकायत नही सुनने को मिलेगी।









