
बड़कागांव पिछले 10 दिनों से बड़कागांव प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है । गुरुवार रात्रि 9:30 बजे हाथियों का झुंड ने महूदी गांव के कब्रिस्तान के दो जगह बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। अब तक 240 किसानों को फसल का नुकसान एवं 55 ग्रामीणों का घर क्षतिग्रस्त हुआ है। हाथियों का झुंड महुदी गांव पहुंचा और महुदी पहाड़ डूमारो नदी के आसपास जंगल में देर शाम तक विचरण कर रहा है।
विगत 10 दिनों से हाथियों का विचरण बड़कागांव प्रखंड जंगलों में हो रहा है। हाथी को भगाने के लिए वन विभाग के द्वारा प्रयास किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द ग्रामीणों को भय मुक्त किया जा सके।








