हज़ारीबाग; शहर में कई जगह लग रहे हैं लाखो के दांव,पुलिस के नाक के नीचे जारी है जुए का खेल।
होटल के कमरे और झाड़ीनुमा मैदान बने जुआरियों के अड्डे।
हज़ारीबाग़: ज़िले में इन दिनों कई होटलो के कमरों में व खुले मैदान में ताश के पत्तों पर हजारों लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन अवैध कार्यो को रोकने कोताही बरत रही है। इससे अवैध कारोबारियों के हौसलें बुलंद है। वे बेझिझक होकर अवैध कार्य को अंजाम दे रहे है। इससे पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटकमदाग की पसई, मटवारी की भुइया टोली, लाखे-चानो स्थित मैदान, ज़बरा- कनहरी स्थित मैदान, ज़बरा डैम के पीछे के मैदान व शहर के कुछ प्रतिष्ठित होटलो के कमरों में यह खेल जारी है। जानकारी के अनुसार मटवारी और ज़बरा में एक साथ 50 से 60 जुआरी पहुंच रहे है। यह खेल काफी समय से क्षेत्र में संचालित है।
पुलिस कृपा बगैर अवैध कार्य संभव नहीं
समाज सेवियों के अनुसार जुआ़, सट्टा खिलाना और मादक पदार्थो की बिक्री पुलिस मिली भगत के संभव नहीं है। वरना पुलिस अवैध कारोबार को तुरंत बंद करा देगी। इधर
जुआ के माध्यम से साहूकारों का धंधा खूब फल फूल रहा है। साहूकार बड़ी रकम लेकर जूए अड्डे पर पहुंचते है। जुआरी जुए में रकम हारने के बाद, तुरंत लंबे प्रतिशत ब्याज दर पर रकम मिल जाता है जिससे फिर वह जुआ खेलने लग जाता है। इस ब्याज की रकम के चलते कई घर टूट कर बिखर चुके है और वहीं ब्याज देने वाले साहूकार मोटी कमाई कर रहे है। जिसमें युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा बर्बाद हो रही है।
क्या कहते है डीएसपी
जब इस सम्बन्ध में डीएसपी महेश प्रजापति से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दीपावली लोग हसीं खुसी से परिवार के साथ मनाएं। जुए आदि अनैतिक कार्यो में सम्मिलित ना हो। अगर वे ऐसा करते पकड़े गए तो उनकी दीपावली जेल में गुजरेगी।
क्या कहते हैं मुफ्फसिल थाना प्रभारी
मुफ्फसिल थाना प्रभारी बजरंग महतो ने कहा कि कुछ जगह पर जुए से सम्बंधित सूचनाएं मिली है। एक दो जगहों पर छापेमारी भी की गयी है। भेलवारा में कुछ जुआरियो को जुआ खेलते पकड़ा गया था। ये छोटे पैमाने पर हो रहा था। अगर किसी के पास जुआ से सम्बंधित कोई भी सूचना है तो साझा करें कार्रवाई होगी।
क्या कहते है कटकमदाग थाना प्रभारी
कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने कहा कि जुए के सुचना विभिन्न माध्यमों से मिली है। टीम का गठन कर लिया गया है। जुआरियो के धर-पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जायेगा। जो भी इसमें पकडे जायेंगे उन्हें सीधे जेल भेज दिया जायेगा।
क्या कहते है कोर्रा थाना प्रभारी
कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने पूछे जाने पर कहा कि उनके जानकारी में ऐसी कोई सूचना नहीं है। अगर आपके पास कोई सूचना है तो बताएं हमलोग वहां जाकर कार्रवाई करेंगे। अभी तक जुए को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।









