हज़ारीबाग; शटरिंग का काम कर रहा मजदूर आया 11000 करंट की चपेट में।

हज़ारीबाग; शटरिंग का काम कर रहा मजदूर आया 11000 करंट की चपेट में।

हजारीबाग सदर प्रखंड के ग्राम रोला में अजय  महतो 25 वर्ष ग्राम ओरिया निवासी को मजदूरी करते समय छत पर 11,000 तार की चपेट में आने से घायल हो गया आनन-फानन में आस पास के लोगो ने और मौके पर मौजूद हम पार्टी के जिलाध्यक्ष धनेश्वर मेहता ने प्राइवेट फोर व्हीलर गाड़ी को रुकवा कर तत्काल सदर अस्पताल भेजा दिया। अजय महतो शारीरिक रूप से विकलांग था ,वह बोल नहीं सकता था अजय रोला में शटरिंग का काम कर रहा था अचानक उसका हथौड़ी 11000 तार के संपर्क में आ गया जिसके कारण वाह बुरी तरह घायल होकर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया ठेकेदार वहां से लापता था ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग 11000 तार को हटाने के लिए बिजली विभाग को कई बार बोल चुके हैं लेकिन इस पर कोई भी पदाधिकारी ध्यान नहीं दिया। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक बेसहारा विकलांग व्यक्ति का जान खतरे में है।

Leave a Comment

7k Network