आज दिनांक 20/10/2022को जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय हजारीबाग के एनएसएस इकाई द्वारा सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान को महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार एवं सचिव श्री शंभू कुमार ने सफाई अभियान की सार्थकता को बताते हुए विद्यार्थियों को हजारीबाग नगर की सफाई के लिए रवाना किया जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय के बी ए सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लिया विद्यार्थी नगर भ्रमण करते हुए नगर वासियों को जागरूक किया और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया इस अभियान को चलाते हैं विद्यार्थी काफी सजग दिखे और उत्साह से भरे हुए थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश ठाकुर विद्यार्थियों को नेतृत्व कर रहे थे साथ ही साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रंजन कुमार विनय कुमार, दयानंद कुमार, रितु कुमारी, दीपेंद्र कुमार, नीलिमा कुजुर, पूनम कुमारी, अनिता कुमारी, अजीत प्रसाद, उर्मिला कुमारी, इत्यादि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।










