सिलवार प्रखंड स्टेडियम में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, गुरहेत की टीम ने किया जीत हासिल।
सदर प्रखंड के सिलवार प्रखंड स्टेडियम में नमो फुटबाल टूर्नामेंट मैच का फाइनल आज 16 अक्टूबर 2022 को बिरबीर और गुरहेत के बीच खेला गया इसमें 2.1 से गुरहेत की टीम ने जीत हासिल किया।
आज 16 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का समापन हुआ जहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल के साथ बटेश्वर प्रसाद मेहता जी पहुंचे और फाइनल मैच का फुटबॉल में किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। विजेता टीम को तीस हजार नगद के साथ ट्रॉफी तो वहीं उप विजेता टीम को इक्कीस हजार रुपया नगद और ट्रॉफी दिया गया।
मेन ऑफ दा मैच गुरहेत के सुनील राणा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, प्रभाकर यादव बिरबीर को मेन ऑफ द सीरीज गोल्डन बूट दे कर सम्मानित किया गया। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में खचाखच लोगों की भीड़ पहुंची थी चारों और मैच का लोग आनंद ले रहे थे।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में जगन्नाथ धाम स्पोर्ट्स कमिटी के अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक,सचिव रवि किशोर देव,कोषा अध्यक्ष राजदीप प्रसाद,उप अध्यक्ष राजेश गोप,संयोजक पूर्व मुखिया महेंद्र राम,वेयवस्थापक बिरजू रविदास,राहुल कुमार,विजय राम, पिंटू कुमार,आशीष प्रसाद, सेलेश प्रसाद, विकाश कुमार रवि कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र आर्या, स्याम कुमार,आशीष कुमार,राम कुमार,मन्तु कुमार,दीवाना,चन्दन कुमार दास और गुंजन,दामोदर, सतीश,पंकज,रणधीर,नन्दन के साथ सिलवार पंचायत के प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहा।













