राँची रिम्स के कैदी वार्ड से बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर दो कैदी फरार।

राँची रिम्स के कैदी वार्ड से बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर दो कैदी फरार।

रिम्स के कैदी वार्ड से शनिवार रात दो कैदी फरार हो गए रात के करीब ढाई बजे दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार हुए हैं मामले की जनकारी मिलते ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है शहर की नाकेबंदी कर दोनों की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुमला जेल से उग्रवादी अमित ऊरांव और हजारीबाग से मशरुर आलम खान को इलाज के रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था, दोनों का ही मेडिसिन के डॉक्टरों के द्वारा इलाज चल रहा था जानकारी के अनुसार कैदी वार्ड के बाथरूम की खिड़की का ग्रिल खराब हो चुका था. शनिवार रात के करीब ढाई बजे उसी ग्रिल को दोनों कैदियों ने मिलकर तोड़ दिया और वहां से निकलकर फरार हो गए।
जैसे ही दोनों कैदियों के रिम्स से फरार होने की सूचना मिली हड़कंप मच गया, बरियातू पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुट गई शहर की नाकेबंदी कर कैदियों की तलाश शुरू की गई है. हलांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Leave a Comment

7k Network