हजारीबाग; गर्भवती महिला ने कुएं में कूदकर की खुदकशी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया शव बरामद।
हजारीबाग- पति-पत्नी के विवाद में कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांड़ गांव की एक 28 वर्षीया गर्भवती महिला ने कुएं में कूदकर खुदकशी कर ली। मृतिका का नाम अफसाना खातुन (पति मो. महताब) है। दो बच्चों की मां अफसाना आठ माह की गर्भवती थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार के सुबह करीब नौ बजे अफसाना अपने छह वर्षीय पुत्र ज़ीशान व चार वर्षीया पुत्री नन्ही को स्कूल छोड़कर आई और घर के समीप के कुएं में छलांग लगा दी।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद आजाद व एसआई गौतम कुमार दलबल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनो को सौंप दिया। इधर ग्रामीणों की माने तो पूर्व से अफसाना का अपने पति मो. महताब से आपसी नाराजगी चल रही थी। अफसाना के मौत का भी आपसी विवाद बताया गया।
घटना के रात मे भी पति-पत्नी में आपसी झड़प हुई थी। झड़प के बाद रात में ही पति को एक गाड़ी का किराया मिल गया। वह गाड़ी लेकर बाहर चला गया। बता दें कि मृतिका के पति महताब एक चालक पेशे से जुड़ा है। घरेलु विवाद को लेकर पूर्व में भी पंचायत बुलाई गई थी।
सबीना का मायके इचाक थाना क्षेत्र के रतनपुर है, जहां से भी लोग आकर मौत को संदेहास्पद बताया और मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की बात कही। इधर पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंची शव को इस्लामिक रीति रिवाज से मैय्यत को गुस्ल देकर डांड़ कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां जनाजे की नमाज पढ़ी गई और मैय्यत को सुपुर्द-ए-खाक की गई। इधर मृतिका के मायके वालों में बेटी खोने का दर्द है। वहीं गांव मे मातम का माहौल है।









