सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प द्वारा बी0एस0एफ0 की मोटरसाइकिल रैली टीम का भव्य स्वागत।
आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 01 सितंबर 2022 को बी0एस0एफ0 मोटरसाइकिल रैली (शिलांग से दिल्ली) का शुभारंभ मेघालय राज्य में सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर मुख्यालय, शिलांग के मॉपट से किया गया था जो कि दिनांक 16 सितंबर 2022 को दिल्ली में पूरी होगी।
मोटरसाइकिल रैली मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश से होकर दिल्ली पहुँचेगी। मोटरसाइकिल रैली इन प्रदेशों में, शिलांग शहर से चलकर गुवाहाटी, धुबरी, कूचबिहार जलपाईगुड़ी, सिलिगुड़ी, पंजीपाड़ा (किश्नगंज), रायगंज, मालदा, बेहरामपुर, कृष्णानगर, क्लयाणी, डिगबेरिया, कलकत्ता, दुर्गापुर, धनबाद, हजारीबाग, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर एवं आगरा के रास्ते सड़क मार्ग से हाते हुए दिल्ली शहर में इस रैली का स्वागत स्वयं महानिदेशक महोदय करने जा रहे हैं।
इस रैली में कुल 34 मोटरसाईकिल सवार, जिसमें 17 बी0 एस0 एफ0 जाबाँज (मोटरसाइकिल टीम) एवं 17 सीमा भवानी (महिला प्रहरी मोटरसाइकिल टीम) के रणबांकुरे एवं वीरांगनांए हिस्सा ले रही हैं, जिन्होनें अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बनाई है।
मोटरसाइकिल रैली का प्रमुख उद्देश्य देश वासियों में राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र प्रेम को और प्रबल करना है, साथ ही स्कूली बच्चों व युवाओं को सीमा सुरक्षा बल की भूमिका एवं महत्व के बारे में नशे के खिलाफ जागरुक करना एवं युवाओं को देश की प्रथम रक्षा पंक्ति, सीमा सुरक्षा बल में देश सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह मोटरसाइकिल टीम अपने नौवें दिन के सफर में धनबाद शहर एवं विष्णुगढ़ होते हुए सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैम्प हजारीबाग पहुँची। मोटरसाइकिल रैली के स्वागत में राजमार्ग के दानों ओर बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं हर वर्ग ने भारतीय तिरंगा लहराकर, भारत माता की जय के जयघोष से स्वागत किया। कईं जगह लोगों ने मोटरसाइकिल रैली को रोक कर उनके साथ फोटो खिंचवाए और फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। हर कोई इस खूबसूरत और यादगार पल में शरीक होकर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र प्रेम में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे थे।
श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैम्प ने टीम के सभी सदस्यों का कैम्प में आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस विशेष मौके पर मेरु परिवार के सभी अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, जिला प्रसाशन के अधिकारीगण, युवा, मीडियाकर्मी एवं कैम्प में उपस्थित सभी कार्मिकों ने गर्मजोशी से मोटरसाइकिल रैली का स्वागत किया।
टीम के आगमन के उपरांत सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैम्प के क्रीड़ा मैदान में बावा की वरिष्ठ प्रहरी संगिनियों एवं उनके सदस्यों द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया, साथ ही केन्द्रीय विद्यालय मेरु के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय धव्ज दिखाकर मोटरसाइकिल टीम का हौसला हफजाई किया। मेरु कैम्प के जॉज एवं ब्रास बैंड के द्वारा इस मौके पर कईं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि जहाँ सीमा सुरक्षा बल एक तरफ भारत की पूर्वी एवं पश्चिमी सरहदों की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सल विरोधी अभियान में कर्तव्य परायणता के साथ अपनी जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभा रही है, वहीं इस प्रकार के आयोजन से राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र प्रेम, देश की सुरक्षा में बल के गौरवमयी कार्यों एवं सामाजिक विसंगतियों के प्रति देश वासियों को जागरुक करने का कार्य कर रही है।
इसी उद्देश्य को कार्यान्वित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल की मोटरसाइकिल रैली शिलांग से चलकर आज मेरु कैम्प पहुँची है और आगे गया, वाराणसी एवं आगरा होते हुए सड़क मार्ग से 16 सितंबर को दिल्ली पहुँचेगी, जहाँ इस रैली का विधिवत समापन होगा। जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और यहां के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सीमा सुरक्षा बल की इस मोटरसाइकिल रैली को एतिहासिक और यादगार बना दिया है।

















