हजारीबाग; डोभा में डूबने से एक युवक की हुई मौत, कर्मा त्योहार की खुशियां बदली मातम में।
दारू प्रखंड के रामदेव ख़ैरिका पंचायत के कवालु में एक युवक की नहाने के क्रम में डोभा में डूबने से मौत हो गई। युवक का नाम पवन ठाकुर उर्फ बीरा (उम्र 25 वर्ष ) पिता सहदेव उर्फ सितन ठाकुर कवालु का निवासी था।क्षेत्र में चारो तरफ कर्मा त्योहार की खुशियां थी त्योहार के दूसरे दिन बुधवार को कर्मा की डाली को विसर्जन किया जाना था इसी बीच युवक नहाने के लिए गोपलो और कवालु के बीच बने डोभा में नहाने चला गया।
नहाने के दौरान वह गहरी पानी मे चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।युवक को डूबते गांव के ही कुछ लोगों ने देखा और हो हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हो गए और उसका शव डोभा से निकाला गया पर उसकी मौत मौके पर ही हो गई थी।
युवक विवाहित था पर उसका कोई बच्चा नही था। युवक मानशिक रूप से बिछिप्त भी था। घटना की जानकारी मिलने पर दारू थाना से पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्जे में कर लिया और पोस्ट मोर्टेम के लिए शव को भेजने की तैयारी की जा रही थी।
संवाददाता; धीरज पूरी की रिपोर्ट।











