हजारीबाग; बाइक सवार युवकों को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौपा।

बाइक सवार युवकों को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौपा।

दारू थाना क्षेत्र के मेड़कुरी खुर्द पंचायत के लोगों ने मंगलवार कि रात्री दो अंजान युवकों को देखकर उसे संदिग्ध चोर समझ बैठे और उनकी जमकर पिटाई कर दी। युवक भीड़ में मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास करता रहा पर ग्रामीण उसकी बातों पर यकीन नही कर पा रहे थे। 
इस बीच ग्रामीणों के झुंड में दो घंटे तक युवक फंसा रहा और लोग पूछताछ के साथ उसकी पिटाई भी करते रहे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनो युवकों को उठाकर थाने ले आई। युवकों ने बताया कि वे बाइक से अपने घर बेलतु बड़कागांव से टाटीझरिया प्रखंड के कोल्हू बेडम  में अपने दीदी के घर जा रहे थे इसी बीच वे रास्ता भटककर मेड़कुरी पहुंच गई जहां ग्रामीणों ने चोर समझकर उनकी पिटाई कर दी। 
युवकों ने कहा कि वे बहुत वर्ष पहले अपनी दीदी के घर गए थे जिस कारण रास्ते की पूर्ण जानकारी उन्हें नही मिल पाई और वे गलती से मेड़कुरी की तरफ चले गए। सूचना पाकर थाना पहुंचे युवकों के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
संवाददाता- महेश कुमार साहू की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network