हजारीबाग; रेलवे ई टिकट संचालन केंद्र पर रेलवे पुलीस का छापा। कम्प्यूटर, प्रिंटर, ई टिकट के साथ एक गिरफ्तार।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरु बीएसएफ गेट के सामने चला रहे रेलवे ई टिकट सेंटर दुकान का नाम रजा इंटरनेट प्वाइंट जहां पर आज लगभग 1:30 बजे रेलवे पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दुकान में छापेमारी की गई जहां से मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद मुस्तकीम को कंप्यूटर लैपटॉप और अवैध ई टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया।
साथ में मुफस्सिल पुलिस भी छापेमारी के दौरान मौजूद रहे आसपास के जितने भी दुकानदार थे सभी ने जानने का प्रयास किया पता चला के मोहम्मद रफीक के द्वारा पर्सनल कई रेलवे आईडी बनाकर तत्काल टिकट मुंह मांगे रकम में बेचता था जिसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई थी।










