हजारीबाग; 15 अगस्त के मौके पर सिलवार प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में जगन्नाथ धाम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन।
सदर प्रखंड के सिलवार प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में जगन्नाथ धाम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शुभारंभ किया गया मैच शुरु होने से पहले स्वागत गीत के साथ पारंपरिक निर्त्य प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल के हाथों फीता काटकर एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सिलवर पूर्व मुखिया महेंद्र राम के साथ पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक के द्वारा किक मारकर मैच का शुभारंभ किया गया।
इस नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में अभी तक 50 टीमों ने अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं और भी टीमों के भाग लेने की उम्मीद है आज के शुरुआती मैच में सिलवार कला के साथ चनारो की टीम ने भाग लिया जिसमें चनारो की टीम ने पेनल्टी से जीत हासिल किया विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस जगन्नाथ धाम नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ की मौके पर सदर विधायक श्री मनीष जयसवाल के साथ विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सुनीता देवी जिला परिषद सदस्य सदर पूर्वी, रुकमणी देवी मुखिया सिलवार पंचायत, कृष्णा मेहता मुखिया अनारी पंचायत, महेंद्र राम पूर्व मुखिया सिलवार, पूर्व जिला परिषद सदस्य पूर्वी कौलेश्वर रजक के साथ सेंकडो लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन














