‘हर घर तिरंगा’ – सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा हजारीबाग टॉउन हॉल में विषेष बैंण्ड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति।
स्वाधीन भारत वर्ष के 75 वें साल को बतौर ”आज़ादी का अमृत महोत्सव“ मनाने के अंतगर्त कार्यक्रमों की कड़ी में पूरे राष्ट्र के साथ ’हर घर तिरंगा ’ कार्यक्रम के तहत बी0एस0एफ0, मेरु कैम्प, हजारीबाग द्वारा श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक के तत्वावधान में कल दिनांक 12 अगस्त 2022 को सांय 1800 बजे से 2100 बजे तक हजारीबाग स्थित टॉउन हॉल में विशेष बैंण्ड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रोशनी तिर्की, महापौर, हजारीबाग रही, जिनका टाउन हॉल आगमन पर कर्नल वागी धुन बजाकर सीमा सुरक्षा बल बैंड ने स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरु के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सीमा सुरक्षा बल के गीत “हम सीमा के प्रहरी है, सीना तान खडें, हम भारत के गौरव की बन के पहचान खड़े़“ से कार्यक्रम का शानदार आगाज किया गया। इस के बाद टाउन हॉल का पारा अचानक उस वक्त उपर चला गया जब सीमा सरुक्षा बल के जॉज एवं ब्रॉस बैंण्ड ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों एवं धुनों सेे उपस्थित जन समूह को पूरे जोश में भरते हुए मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम का मुल उद्देेश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। साथ ही आज की युवा पीढ़ी को भारत की संस्कृति, सभ्यता, सबल भारत एवं गौरवपुर्ण इतिहास के प्रति सजग करना है। हर घर तिरंगा मुहिम की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों को इस मुहिम कं प्रति ओर उत्साहित करना भी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रोशनी तिर्की, महापौर, हजारीबाग के साथ सी0सु0बल एवं जिला प्रशासन के विरिष्ट आधिकारी, कार्मिक, मिडिया कर्मी एवं हजारीबाग शहर के गणमान्य हस्तियां एवं आम जनमानस भारी संख्या में उपस्थित रहेे। इस अवसर पर श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा, कि आजाद भारत का यह 75वां साल है और आजादी के बाद की हमारी वर्तमान पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के बलिदान, जो संघर्ष उन्होने आजादी हासिल करनें के लिए किया था उसको ताजा करने की यह एक पहल है जिससे वह अपने इतिहास के साथ जुडे रहें, आजादी के महत्व को समझें, महसूस करें और उनके अन्दर देश भक्ति की भावना और बढ़े और गौरवपुर्ण पक्ष को समझें।
उन्होने आगे कहा की सीमा सुरक्षा बल अपने सामाजिक दायित्व के निर्वाह में हमेशा आगे रही है इसी क्रम में यह आयोजन किया गया है। उन्होने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, मिडिया कर्मी एवं उपस्थित जनसमुह को धन्यवाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की एवं पुनः सभी सज्जनों से 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा शुशोभित करने का आहवान भी किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ खडें होकर राष्ट्रगान गाया।









