एलएनटी कम्पनी की लापरवाही, मेन रास्ते पर फंसा ट्रक, आवागमन 30 घंटों से बाधित।

एलएनटी कम्पनी की लापरवाही, मेन रास्ते पर फंसा ट्रक, आवागमन 30 घंटों से बाधित।

सदर प्रखंड के सिलवार बस पड़ाव पर पिछले 30 घंटों से सरिया लदा ट्रक फंस गया है। एलएनटी के द्वारा किए जा रहे पाइपलाइन का काम जिसमें सही तरीके से नहीं किया गया मिट्टी भराई और रोलिंग का काम बारिश पड़ने की वजह से मिट्टी बैठ जाने और दलदल हो जाने की वजह से सभी गांव जाने वाले रास्ते बन्द हो गए है।

दलदल और मिट्टी बैठने की वजह से गांव में जाने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सिलवार गांव का मुख्य मार्ग ट्रक फंसने की वजह से पिछले 30 घंटों से बड़ी गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया है। इस बारे में जब एलएनटी कंपनी के इंजीनियर शिवा से बात करने पर बताया गया कि हमारे तरफ से भराई और रोलर का काम सही तरीके से किया गया है लेकिन बारिश पड़ने की वजह से मिट्टी बैठ गई है हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी रास्ते के पास जल्द से जल्द फिर से मिट्टी भराई कर रोलिंग का काम करवाएंगे।

इधर फंसे हुए ट्रक मालिक के द्वारा सरिया लदे ट्रक को खाली करके दूसरे गाड़ी में भेजवाने की कोशिश की जा रही है इस संदर्भ में पूर्व मुखिया महेंद्र राम के द्वारा एलएनटी कंपनी के इंजीनियर को बुलाकर दोबारा से मिट्टी भरकर आवागमन चालू करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network