आजादी का अमृत महोत्सवः- हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान के तहत बी0एस0एफ0 मेरू कैम्प में वॉकाथन का आयोजन।
इस वॉकाथन का मुख्य उदे्श्य आम जनमानस को हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना से ओत-प्रोत कराना था एवं 13 से 15 अगस्त की अवधि में अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने को उत्साहित करना था।
वॉकाथन प्रातः 0600 बजे, मेरू कैंप मुख्य द्वार से शुरु होकर सिलवार एवं सरोनी कलां तक 05 किलोमिटर के सफर उपरांत 0700 बजे समाप्त हुई। श्री पी0 एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने स्वयं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अगुवाई की।
वॉकाथन में बी0एस0एफ0 मेरू कैंप के 22 अधिकारीयों, 47 अधीनस्थ अधिकारीयों व 257 अन्य कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। वॉकाथन के दौरान आम नागरिको में भी काफी उत्साह दिखाई दिया व राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट कर मार्ग के दोनो तरफ तालियां बजाकर सीमा प्रहरीयों का अभिवादन व हौसला अफजाई की।
वॉकाथन के समापन पर श्री पी0 एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने सभी वकाथॉन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित बैंड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी के लिए यादगार बनाए जाने के स्तर पर किया जाएगा।













