हजारीबाग; सावन के अंतिम सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रुचि कुजुर ने शंकराचार्य आश्रम निर्माण और संचालन समिति के साथ मिलकर किया प्रसाद वितरण।

सावन के अंतिम सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रुचि कुजुर ने शंकराचार्य आश्रम निर्माण और संचालन समिति के साथ मिलकर किया प्रसाद वितरण।

सावन मास के अंतिम सोमवारी के मौके पर शंकराचार्य आश्रम निर्माण एवं  संचालन समिति हजारीबाग इकाई द्वारा शहर के बुढ़वा महादेव, हुरहुरू शिव मंदिर, कुम्हार टोली शिव मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क दूध, फूल, बेलपत्र का वितरण  किया गया। 
साथ में शंकराचार्य शिष्य परिवार की ओर से पगमिल रोड स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में खीर का महाभोग कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर दक्षिणेश्वर काली मंदिर में  मुख्य रूप से समाज सेवी सह नेत्री रुचि कुजूर मंदिर के मुख्य पुजारी अनंत मिश्रा द्वारा किए गए पूजा अनुष्ठान में शामिल हुई। 

संस्था के जिला समिति के संयोजक अविनाश गोस्वामी द्वारा रुचि कुजुर, जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, अनुप राजेश लकड़ा को मां की चुनरी ओढा कर सम्मानित किया और काली मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा अर्चना के बाद खीर के भंडारा को आम श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया प्रसाद ग्रहण के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, जिला सचिव अभिजीत शाह, उपाध्यक्ष सुभाष सेन, राजू कुमार राणा, प्रचारक सह काली मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनंत मिश्रा, पप्पू जी, संजय उर्फ कुकु, राजू राणा, पूनम, पूजा, नेहा मेहता, पूनम सिंह, संजय यादव, मनीष कुमार, अविनाश सिंह, विनय कुमार, रामकुमार राम सहित सम्पूर्ण शंकराचार्य शिष्य परिवार का सहयोग रहा।

Leave a Comment

7k Network