आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् सीआरपीएफ 22 बटालियन चुरचू ने निकाला तिरंगा यात्रा।
आजादी के 75वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर संपूर्ण भारत वर्ष में सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत् चुरचू के सीआरपीएफ 22 बटालियन के प्रांगण से सहायक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया।
सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने इस अवसर पर बताया कि इस रैली के माध्यम से हम पूरे चुरचू क्षेत्र में हर घर तिरंगा के उद्देश्य को नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया गया है।
केंद्र सरकार के द्वारा आजादी की अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य भारतवर्ष के संपूर्ण नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के माध्यम से आजादी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों में यह भावना को जागृत करना है कि तिरंगा हमारा गौरव है।
तिरंगे की गरिमा को हमेशा बनाए रखना चाहिए चाहे यह हमारे जीवन की कीमत पर ही क्यों ना हो हमारा तिरंगा हमारे देश का इतिहास, सभ्यता, स्वतंत्रता, संघर्ष एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमें सदैव ही तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार, सीआरपीएफ 22 बटालियन के जवान सहित विद्यालय के टीचर शामिल थे।









