हजारीबाग; अंतिम सोमवारी और मोहर्रम पर्व को लेकर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान।

अंतिम सोमवारी और मोहर्रम पर्व को लेकर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान।

सदर प्रखंड के मेरु गांव में अंतिम सोमवारी और मोहर्रम पर्व को लेकर हनुमान मंदिर परिसर एवं मुख्य मार्ग पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता है ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। 

बता दें के इस रास्ते से मोहर्रम का जुलूस का गुजरना होता है साथही इस रास्ते में बजरंगबली मंदिर और मंडप भी है लेकिन यहां और इस रास्ते में गंदगी और अतिक्रमण का अंबार लगा रहता है। इस रास्ते में पानी और गोबर हमेशा बहता रहता है जो बजरंगबली मंदिर के पास जाकर कीचड़ में तब्दील हो जाता है इसी को देखते हुए आज सफाई अभियान के तहत जेसीबी से इसकी सफाई करवाई गई। 

अब तक इस रास्ते में नाली नहीं बन पाया है जिसके वजह से इस रास्ते मे कीचड़ों का अंबार लगा रहता है इसी को देखते हुए आज हिंदू मुस्लिम एकता मंच के द्वारा आपसी सहयोग से सफाई अभियान के तहत सफाई किया गया।

इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व श्री सत्यानंद प्रसाद उर्फ सत्या ने किया साथ में राजकुमार गुप्ता ,अर्जुन प्रसाद मुंशी जी, मोहम्मद हसन, पप्पू कुमार, कर्मवीर कुमार, अमित प्रसाद, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद जावेद, छोटू राणा, मोहम्मद सुलेमान, कारू ठाकुर, जगदीश कुमार, बबीता देवी, मोहम्मद शहजाद, हमारा मेरु ग्रुप के तमाम सदस्य एवं अन्य ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से सभी ने संदेश देते हुए आपसी भाईचारा एकता बनाए रखते हुए मेरु गांव को विकास की ओर बढ़ाएंगे पर बल दिया।
विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network