हजारीबाग; ट्रांसफार्मर के खंभे पर मरम्मत के लिए चढ़े बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत, मुवावजे को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

हजारीबाग; ट्रांसफार्मर के खंभे पर मरम्मत के लिए चढ़े बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत, मुवावजे को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

झुमरा चौक शिव मंदिर रोड स्थित ट्रांसफार्मर में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली मिस्त्री आशीष सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष,पिता श्री विजय सिंह ने शट डाउन लेकर बिजली खंभे पर चढ़ा था। अचानक बिजली दे देने से बिजली झटके के कारण बिजली मिस्त्री नीचे गिर गया। आनन-फानन में लोग बचाने के लिए दौड़े और उसे सदर अस्पताल भेज दिया। 

इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई परिजनों ने शव को लेकर झुमरा चौक पर सड़क जाम किए। सुचना पाते ही दारु थाना मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लेते हुऐ जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन परिजनो ने मुवाबजे की मांग पर अड़े रहे खबर लिखे जाने तक रोड जाम ही रहा।
दारू से संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट
विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network