प्रेस क्लब हजारीबाग चुनाव 2022 के लिए 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में।

प्रेस क्लब हजारीबाग चुनाव 2022 के लिए 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में।

चुनावी गहमागहमी के बीच 3 दिनों में सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी समय सीमा समाप्त चुनाव प्रचार शुरू।
हजारीबाग. प्रेस क्लब हजारीबाग चुनाव 2022 के लिए चुनाव मैदान में27 उम्मीदवार हैं . शहर के जैन धर्मशाला परिसर बड़ा बाजार में रविवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार उमेश प्रताप, भोलानाथ सिंह, गालिब सिद्दीकी सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार मिथलेश मिश्रा, सुबोध मिश्रा, अमरकांत, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार उमेश राणा, अभय कुमार सिंह, अशोक नाग दीपक कुमार अभिषेक कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए छह उम्मीदवार देव नारायण प्रसाद नवीन सिन्हा, महेश कुमार मेहता फलक शमीम, अविनाश कुमार अंजन अरविंद कुमार।  

कोषाध्यक्ष के लिए अमरनाथ पाठक, कार्यकारिणी सदस्य के लिए नौ उम्मीदवार रोहित रंजन उर्फ कुणाल, प्रमोद खंडेलवाल, रितेश कुमार, प्रमोद उपाध्याय, मोहम्मद शमीम अहमद, निरंजन कुमार, बबलू कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, अमूल्यचंद्र पांडेय है । 23 जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित है।

सभी उम्मीदवार प्रचार शुरू कर दिया है । शहर व सभी प्रखंडों में उम्मीदवार जाकर पत्रकार मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी बढ़ गई है।
विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network