हजारीबाग; बस और ट्रक में सीधी टक्कर कई यात्री हुए घायल।
दारू थानांतर्गत मेडकुरी सिवाने नदी पुल के सामने रविवार सुबह 8:00 बजे दो गाड़ियां का आपस में टक्कर हुई। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय ग्रामीणों ने दारु थाना को सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर लोगो की जान बचाई। मौके पर दारू थाना प्रभारी अमित कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए 108एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा।
घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार पूनाई से चतरा प्रतिदिन चलने वाली गौतम बस जिसका वाहन संख्या जेएच 02 वाई 9822अपने निर्धारित समय से चतरा जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही ईंट से लदा 407 ट्रक संख्या जेएच 10 एस6801 के साथ टक्कर हो गई।बस की केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर लगभग 40 से 50 लोग सवार थे जिसमे से 15 से 20 लोगो घायल होने की बात कही गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण घटना घटी ।
घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हालांकि दोनों ड्राइवर सुरक्षित है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के सांसद अनपूर्णा देवी व विधायक अमित कुमार यादव ने चार माह पूर्व लोगों को आश्वासन दिया है कि नए व बड़े पुल का निर्माण बहुत जल्द कराया जाएगा पंरतु इसपर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। घटना की सूचना पाते ही जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के पति प्रमोद राम, मेडकुरी पंचायत के मुखिया भोला तुरी, रामदेव खरिका पंचायत की मुखिया झरना देवी के पुत्र प्रभात सिंह, बजरंग दल का अध्यक्ष विक्की कुशवाहा एवं स्थानीय निवासी ने मिलकर घायलों को अस्पताल भेजने में मदद किया।
विज्ञापन











