हजारीबाग; चाणक्य आइएएस एकेडमी की ओर से निः शुल्क कैरियर सेमीनार 6 जुलाई को।

सिविल सेवा व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा सेमिनार: विनय मिश्रा।

संस्था के संस्थापक व सक्सेस गुरु एके मिश्रा अभ्यर्थियों को सिखाएंगे सफलता के गुर।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का मिलेगा मंत्र।

अभ्यर्थी पहचान पाएंगे अपनी क्षमता।

सिविल सेवा के क्षेत्र में भारत को अव्वल लाना है लक्ष्य: रीमा मिश्रा।

हजारीबाग स्थानीय नगर भवन में आगामी 6 जुलाई को चाणक्य आइएएस एकेडमी के संस्थापक व सक्सेस गुरु एके मिश्रा के सिविल सेवा व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को सफलता का गुर जिसमे हजारीबाग के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। उक्त बातें चाणक्य आइएएस अकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने स्थानीय कौशल्या प्लाजा स्थित संस्थान के सभागार में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से कहीं। 

उन्होंने कहा कि यह सेमिनार मैट्रिक, इंटर, स्नातक, इंजिनियरिंग यूपीएससी जेपीएससी, बैंकिंग, रेलवे एसएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि सेमिनार के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपन लक्ष्य चुनने में आसानी होगी। भविष्य की चिंताओ से तनावमुक्त होकर अपनी वास्तविकता पहचान पाना ही अभ्यर्थियों को अपने सपनों को साकार करने में भी सेमिनार मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि सेमिनार में विद्यार्थियों का प्रवेश निः शुल्क होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि संस्थान हमेशा अभ्यर्थियों के हितों के मद्देनजर फैसले लेते रहा है। 

इस बार भी सेमिनार वाले दिन खुद सक्सेस गुरु एक मिश्रा इसकी घोषणा मंच से करेंगे। वहीं संस्थान की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने बताया कि चाणक् आइएएस एकेडमी अपने शुरुआती दिनों से ही हजारीबाग के विद्यार्थियों को सफल बनाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यहीं वजह है कि आधुनिक तकनीकों, स्मार्ट क्लासरूम की कक्षाएं और समय समय पर अभ्यर्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए सेमिनार आयोजित कर सफलता की बुलंदियों को छूने में अभ्यर्थियों का भरपूर सहयोग करती है। इसी के मद्देनजर आगामी 6 जुलाई को भी सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें खुद सक्सेस गुरु एक मिश्रा अभ्यर्थियों से मुखातिब होगा।

कौन हैं सक्सेस गुरु एक मिश्रा

सक्सेस गुरु एके मिश्रा चाणक्य आइएएस एकेडमी के फाउंडर चेयरमैन है और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटीवेशनल स्पीकर है जिसके करोड़ों फॉलोअर्स है। 1993 ई. में दिल्ली में शुरू हुए चाणक्य आइएएस एकडमी का चर्तमान समय में देश भर में 22 शाखाएं संचालित है, जहां से बीते 30 वर्षों में 5 हजार से भी अधिक यूपीएससी सिविल सर्विसेज (आइएएस आईपीएसआई व अन्य देश सेवा में अपना अहम योगदान निभा रहे हैं। सिर्फ आरखंड में ही पाणक्य आइएएस एकेडमी की तीन शाखाएं हजारीबाग, रांची व धनबाद में संचालित है।

Leave a Comment

7k Network