हजारीबाग; सिलवार में हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत, घर मे छाया मातम, परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल।

हजारीबाग; सिलवार में हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत, घर मे छाया मातम, परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलवार में गुरुवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक दारू प्रखंड के दारुडीह निवासी राजेश रौशन का पुत्र सागर वर्मा (25 वर्ष ) है। सागर की मौत की खबर लगते ही उसके घर मे कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था किसी को यकीन नही हो रहा था उनके घर के युवक की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार की दोपहर की है।

मृत युवक संत कोलंबस महाविद्यालय में बीए का छात्र था और वह घटना वाले दिन टेम्पो पर सवार होकर पढ़ाई करने कॉलेज जा रहा था। सिलवार के पास टेम्पो चालक गाड़ी रोककर सवारी को बैठा रहा था हजारीबाग की तरफ जा रहा क्रेटा कार ने पीछे से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो के आगे वाली सीट पर बैठा सागर ऑटो से बाहर गिर गया और फिर ऑटो भी उसके ऊपर ही गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके साथ ऑटो में सवार कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए थे। 

घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया घायल सागर की कमर की हड्डी टूट गयी थी साथ ही उसके आंत भी पेट मे फट गया था जिसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए उसे पहले आरोग्यम ले जाया गया फिर वहां से भी रिम्स रेफर कर दिया गया तभी रास्ते मे बूटी मोड़ के पास रात के एक बजे के करीब उसकी मौत हो गई।

रिम्स में शुक्रवार को पोस्टमोर्टेम की प्रक्रिया पूरी कर उसके शव को परिजनों को सौप दिया गया मृत युवक का शव दोपहर तीन बजे उसके घर पहुंचा युवक का शव पहुँचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया मृत युवक दो भाई थे एक बड़ा भाई है जिसका नाम सन्नी वर्मा है और वो गढ़वा में रह कर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network