हजारीबाग; मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कामयाबी,मेरु से गायब हुआ बच्चा बिहार से बरामद।

हजारीबाग; मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कामयाबी,मेरु से गायब हुआ बच्चा बिहार से बरामद।

सदर प्रखंड के मेरू से पिछले रविवार से घर से लापता हुआ बच्चा जहानाबाद बिहार से मुफ्फसिल थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा बरामद किया गया थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि बच्चे को 130000 में बेचा गया था इसमें कुल दो लोग सम्मिलित थे मेरू की अनिता देवी पति शंकर पांडेय जो बच्चे की बडी चाची है और साथ मे ज्योति देवी पति वीरेंद्र सिंह ढकनी बीघा मकदुमपुर जहानाबाद बिहार की है।

इन लोगों के द्वारा बच्चे को घर से गायब कर खरीद-फरोख्त का काम किया गया था बच्चे कि माता-पिता ने हजारीबाग उपायुक्त और एसपी के समक्ष गुहार लगाई थी और अपने बच्चे को गायब करने वाली के बारे में बताया गया था इस संदर्भ में मुफस्सिल पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच प्रक्रिया में जुट गए और पांच दिनों के अंदर बच्चे को बिहार से बरामद किया गया। फिलहाल दोनों आरोपी महिला को केंद्रीय कारा हजारीबाग भेज दिया गया है।
विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network