केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय मैं पुलिस घुसना एवं सचिन पायलट को गिरफ्तार करना है गुलामी को याद दिलता है -डॉ मेहता
हजारीबाग- आज देश तानाशाही राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है मुख्य केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में पुलिसिया दमनकारी नीति कांग्रेस के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पैलेट को गिरफ्तार करना अंग्रेजो के तानाशाही रोलेक्स एक्ट को याद दिलाता है देश परोक्ष रुप से गुलामी के ओर बढ़ रहा है।
मोदी सरकार प्रजातंत्र को ध्वस्त करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टियों को पंगु बनाने में लगी है आज इंडिया डिजिटल हो चुका है हेरालड मामले में कानुन संगत कानूनी कार्यवाही होना चाहिए, परन्तु अति हो रहा है आज केंद्रीय एजेंसियां केंद्र सरकार का हथकंडा,तोता हो चुका है, 8 वर्षों में,रेल जहाज, बैंक, सिसिएल स्कूल कॉलेज दूरदर्शन हॉस्पिटल अधिकांशतः सरकारी उपक्रमों का निजीकरण किया गया। देश के अस्मिता को खतरा में डालते हुए आर्मी को भी 4 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल किया जा रहा है जो देश के लिए अहितकारी होगा।
यह बातें हजारीबाग विधानसभा के पूर्व महागठबंधन विधायक प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता ने गांधी वाटिका से राजभवन पदयात्रा के दरमियान कहा। डॉ मेहता ने कहा की आज देश की स्थिति दयनीय हो चुका है अरबों करोड रुपए का विदेशी कर्ज देश पर हो चुका है। प्रत्येक व्यक्ति पर ₹40377 का कर्ज देश के प्रति व्यक्ति पर हो चुका है जीडीपी दिनो दिन घटते जा रहा है 40 करोड नौजवान बेरोजगार हो चुके हैं। किसान मजदूर व्यापारी तंगहाली से गुजर रहे हैं देश का राजा प्रजा का बाजा रहे है ।
राज भवन यात्रा में मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख पुर्व मंत्री श्री केएन त्रिपाठी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो , शहजादा अनवर अध्यक्ष साहब सांसद श्रीमती गीता कोड़ा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद कार्यालय प्रभारी अमोल नीरज खलखो शमशेर आलम विधायक प्रदीप यादव जय शंकर पाठक संगठन एवं मोर्चा के सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष पदाधिकारी गण साजिद अली खान, सिता राम मेहता डॉ सतीश दांगी, नितेश पांडे, अजय मेहता, अजय पासवान,सोहन मेहता, शम्भु कुशवाहा,डीएन प्रसाद सहित हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित हो कर विरोध जताया।
विज्ञापन













