हजारीबाग; मेरु में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चौथा चरण शांतिपूर्ण संपन्न।
हजारीबाग सदर प्रखंड के मेरु पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में होने वाले मतदान आज संपन्न हो गया मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई सभी कतार बंद होकर अपनी अपनी बारी का इंतजार कर वोट देने लगे।
आपको बता दें कि मेरू पंचायत में कुल दो गांव मेरू और बीएसएफ पुंदरी है इस पंचायत में कुल दस बूथ है जिसमें से एक बूथ पुंदरी गांव में है। पुंदरी गांव के बूथ पर चुनाव कराने आए हुए अधिकारी ने मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की बात कह रहे थे जिसकी सूचना सदर सीओ को दी गई मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो के साथ सदर सीओ पुंदरी बूथ पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए सही तरीके से मतदान कराने की बात कही और चुनाव करा रहे अधिकारियों को फटकार लगाई।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले मतदान केंद्रों में थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा चक्कर लगाते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की अपील करते दिखे वहीं थाना प्रभारी के पास कई जगह से मतदान में हो रही गड़बड़ी की शिकायत भी की गई थाना प्रभारी के द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात कहते दिखे।
इस बार मेरु पंचायत में तीन मुखिया के प्रत्याशी दावेदारी कर रहे तीनों में कांटे की टक्कर चल रही है वही पंचायत समिति सदस्य के भाग दूसरे में भी तीन प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस पंचायत से मुखिया और पंचायत समिति सदस्य कौन बन कर आता है।
तय समय सीमा के अंदर ठीक तीन बजे वोटिंग बंद कर दिया गया जिसमें कई लोग वोट देने से वंचित रह गए। वोटिंग होने के बाद मुखिया के तीनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर फोटो भी खिंचवाई और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर एक दूसरे को बधाई भी दी।














