हजारीबाग; मेरु प.स.स. उम्मीदवार ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को कराया जागरूक।

 

मेरु प.स.स. उम्मीदवार पत्रकार सह समाजसेवी शहाबुद्दीन ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को कराया जागरूक।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर आज से थम गया चुनाव प्रचार सभी प्रत्याशी अब कर रहे हैं घर घर जाकर संपर्क और अपने पक्ष में वोट देने की कर रहे हैं अपील। ऐसे में सदर प्रखंड के मेरु पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार पत्रकार सह समाजसेवी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना चुनाव प्रचार नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को जागरूक कर अपना बहुमूल्य वोट अच्छे प्रत्याशी को देने की बात कही मुर्गा और दारू में अपना वोट नहीं बेचने किसी के बहकावे में ना आने की बात कही गई अपने पंचायत और गरीब जरूरतमंदों के भलाई के लिए अपने पक्ष में वोट देने की अपील की गई। 

इस नुक्कड़ नाटक के प्रोग्राम में हर वार्ड मैं महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद लिया सभी ने एकजुट होकर निष्पक्ष मतदान करने और अच्छे प्रत्याशी को वोट देने की बात कही है।

मौके पर शहाबुद्दीन ने कहा अगर पंचायत समिति सदस्य पद पर हमारे पंचायत के लोग अगर हमें चुनकर लाते हैं तो हम अपने पंचायत के सर्वागीण विकास के लिए काम करेंगे गरीब बच्चों की पढ़ाई अपने पंचायत के सरकारी स्कूल से दसवीं तक करवाएंगे, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुटीर उद्योग जैसे व्यापार दिलाएंगे जिससे महिलाएं अपने घर में रहकर ही पैसों की आमदनी कर सके और सशक्त बन सके, गरीब के बेटियों की शादी में अपने राष्ट्रीय एनजीओ बेटी रक्षा दल से मदद दिलवाने का काम करते आ रहे हैं और करते रहेंगे, अपने पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र सुचारू रूप से संचालित करवाएंगे जहां पर छोटे-मोटे घटना दुर्घटना होने पर तुरंत इलाज मिल सके, युवाओं को खेल प्रेमियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन के साथ इस्तेमाल होने वाले सामान भी मुहैया करवाएंगे।

उन्होंने आगे कहा अगर जनता मुझे अपने पंचायत के विकास के लिए अपने पंचायत के गरीब जरूरतमंदों के लिए कुछ करने का मौका देते हैं अगर हमें चुनकर लाते हैं तो कभी का मदद जैसे पहले से करता आ रहा हूं वैसे ही आगे भी करता रहूंगा। क्योंकि मैं पत्रकार के साथ समाजसेवी के क्षेत्र में पिछले 7 वर्षों से करता आ रहा हूं जरूरतमंदों को उनका हक दिलाता आ रहा हूं और दिलाता ही रहूंगा।

मेरु पंचायत के मतदाताओं से एक अपील है कि अपना बहुमूल्य वोट बर्बाद ना करें अच्छे प्रत्याशी को चुने जात पात से ऊपर उठकर वोट करें और अपने पंचायत और गरीब जनता के विकास के लिए सही प्रतिनिधि का चुनाव करें।

संवाददाता- महेश साव की रिपोर्ट।


Leave a Comment

7k Network