हजारीबाग; महिला के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

हजारीबाग; महिला के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

सदर प्रखंड के सिलवार कला गांव में बीते शुक्रवार की रात्रि को महिला के घर में घुसकर हत्या करने वाले हत्यारे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुफस्सिल पुलिस के द्वारा दर्ज बयान में कहा गया कल दिनांक को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम सिलवार कला में किसी महिला की हत्या कर दी गई है सूचना पाकर घटनास्थल पर विधि सम्मत कार्रवाई की गई एवं वादी जगरनाथ राणा पिता विशुन मिस्त्री साकिन खंम्बा थाना टाटीझरिया के लिखित आवेदन के आधार पर उनकी बेटी गीता देवी पति स्वर्गीय राजू राणा ग्राम सिलवार कला थाना मुफस्सिल जिला हजारीबाग कान गला दबाकर हत्या करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुफस्सिल थाना कांड संख्या 117/22 दिनांक 19/5/2022 धारा 302 भा0द0वि0 दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं अनुसंधान के क्रम में छापामारी करते हुए कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त सुरेश महतो पिता स्वर्गीय गुल्लू महतो ग्राम सिलवार खुर्द थाना मुफस्सिल जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया जिनके अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मृतिका का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया एवं अप्राथमिकी अभियुक्त सुरेश महतो पिता स्वर्गीय गुल्लू महतो ग्राम सिलवार खुर्द थाना मुफस्सिल जिला हजारीबाग को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

7k Network