हजारीबाग; सेवा किया है सेवा करेंगे, वादा नहीं विकास करेंगे : गीता देवी (उम्मीदवार जीप सदस्य)
जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा हैं: सोनू साव
दारू प्रखंड से समाजसेवी सोनू साव की पत्नी श्रीमती गीता देवी इस बार जीप सदस्य की दावेदारी कर रही है। सोनू साव ने बताया कि मैं हमेशा सामाजिक कार्यों में रुचि रखा हूं और कभी भी जाति पाती की राजनीति नही किया हूं। हमारे नज़र में तमाम जनता मेरा आदरणीय है। इसी का फल है की आज मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है।
यूवाओ की प्रतिभा उभारने के लिए मैंने समय समय पर प्रत्येक बार टूर्नामेंट करवाया साथ ही यूवाओ को जर्सी बूट वितरण किया । कोरोना काल में सेनेटाइजर और पचास हजार से भी ज्यादा मास्क बाटा हूं। हमेशा गरीबों के बीच रहकर उसकी मदद किया हूं। वहीं गीता देवी का कहना है कि यदि इस बार मेरे प्रखंड की जनता मुझे सेवा करने का एक मौका देती है तो सरकारी योजनाओं को बिचौलियों से बचाकर प्रत्येक पंचायत कि जनता तक पहुचाऊंगी।
हमारे अधिकार क्षेत्र में आने वाले वे सारे कार्य जैसे: राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, पेयजल की सुविधा, ग्रामीण सड़कें का सुधार, नालियों का निर्माण इत्यादि तमाम कार्यों पर खरा उतरूंगी। अंत में उन्होने जनता से अपील करते हुए बोली की मेरे चुनाव चिन्ह चूड़ियां छाप पर मुहर लगाकर मुझे सेवा का एक मौका दे।












