हज़ारीबाग; ज़िला पार्षद प्रत्याशी स्मिता सिन्हा को मिल रहा है भरपूर समर्थन, चल रहा है धुआंधार प्रचार।

हज़ारीबाग; ज़िला पार्षद प्रत्याशी स्मिता सिन्हा को मिल रहा है भरपूर समर्थन, चल रहा है धुआंधार प्रचार।

दारू (हजारीबाग )-प्रखंड में चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ती जा रही है उम्मीदवारों का प्रचार भी जोरदार चल रहा है। ज़िला पार्षद पद की  सबसे शिक्षित और तेज तर्रार  और शिक्षित उम्मीदवार  स्मिता सिन्हा चुनावी मैदान में पूरे दम खम से लड़ती नज़र आ रही है और उनकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है।  

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उनका दौरा चल रहा है। बुधवार को स्मिता ने इरगा, चिरवां, जबरा , हरली आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया जहां लोगों ने उनका स्वागत पूरे जोरदार तरीके से किया। प्रचार के दौरान स्मिता ने बताया कि प्रखंड का सम्पूर्ण विकाश करना उनका लक्ष्य है। उनका जोर प्रखंड में महिला महाविद्यालय खोलने का है ताकि उनकी शिक्षा सही ढंग से हो सके साथ ही लोगों के दुख दुख में उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर वह खड़ी रहेंगी। 

प्रचार के दौरान उनके साथ प्रमोद पासवान, भैया संतोष सिन्हा, बंशी पासवान, चेतलाल पासवान, सोनू साव, मनोज शर्मा, रौशन सिन्हा, बुधनी देवी, पुष्पा सिन्हा आदि मौजूद थे।
फैंसी टेंट एंड डेकोरेशन के लिए संपर्क करें

रज़ा टेंट हाउस

Leave a Comment

7k Network