हजारीबाग; तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर एक की मौत।
तेज रफ्तार का कहर
हजारीबाग बगोदर NH100 सिलवार रोला के बीच में चलती ऑटो में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार नंबर JH11AH 5814 ने ऑटो नंबर JH 02AA 5106 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पलट गया जिसमे ऑटो में बैठे पैसेंजर बुरी तरह से घायल हो गए यह घटना संध्या 3:00 बज के 10 मिनट की है घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भिजवा दिया गया।
स्विफ्ट डिजायर कार और ऑटो दोनों झुमरा से हजारीबाग की और जा रहे थे घायलों में मेरू निवासी सुरेश रविदास को गंभीर चोट आई है जिसे आनन-फानन में रिम्स रांची रेफर किया गया लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी।
घायलों में ऑटो चालक मोहम्मद उस्मान पिता मोहम्मद अलाउद्दीन हुटपा निवासी, तुलेश्वर पांडे पिता स्वर्गीय गंगाधर पांडे मेडकुरी कला, अनिता कुमारी पिता वीरेंद्र प्रसाद मेहता ग्राम देवरिया को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती करवाया गया है और इसकी सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो को दे दिया गया सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एएसआई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में लग गए फिलहाल दोनों गाड़ियों को मुफस्सिल थाना ले जा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया के इस रोड पर गाड़ियों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऊपर से सड़क का यही हाल है हर जगह सड़क खराब है गाड़ियों की रफ्तार थमने का नाम नहीं लेती है ऐसे में इससे सड़क पर चलने वाले ऑटो जहां-तहां अचानक से गाड़ी खड़ी कर दूसरों को भी परेशानी में डाल देते हैं ऐसे में पीछे से गाड़ियों का टक्कर होना आम बात होती जा रही है।
किफायती दरों पर टेंट लाइट डेकोरेशन के लिए संपर्क करें












