हजारीबाग; सिलवार कला में श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा ,कथा प्रवचन, तथा विराट यज्ञ का आयोजन

हजारीबाग; सिलवार कला में श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार सह हनुमान  प्राण प्रतिष्ठा ,कथा प्रवचन, तथा विराट यज्ञ का आयोजन।

सदर प्रखंड स्थित शांति नगर सिलवार कला में श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार सह हनुमान  प्राण प्रतिष्ठा ,कथा प्रवचन, तथा विराट यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है  जिसका भूमि पूजन , झंडा रोपण आज दिन रविवार को किया गया । यह यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा  दिनाक 03 मई 2022 से लेकर 7 मई 2022 तक चलेगा । जिसका कलश यात्रा 3 मई मंगलवार को राजदहा नदी से जल उठा कर पूरा गांव भब्य जुलुश के साथ भ्रमण किया जायेगा।
4 मई बुधवार को पंचांग पूजन ,ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश वेद पाठ, वेदी पूजन आरती पुष्पांजलि एवं रात्रि में प्रवचन  किया जाएगा ।  5 मई  गुरुवार को  वेद पाठ ,मंडप पूजन, हवन ,आरती, शोभा यात्रा ,नगर भवन ,अधिवास एवं रात्रि में प्रवचन किया जाएगा ।  6 मई को वेद पाठ ,वेदी पूजन, प्राण, प्रतिष्ठा ,हवन ,आरती किया जाएगा । 7 मई को ,वेद पाठ, मंडप का पूजन, सभी देवताओं का पूजन ,सामूहिक हवन ,सय्या दान ,विसर्जन ,यज्ञ पूर्णाहुति ,एवं भंडारा का कार्यक्रम किया जाएगा । 

इस यज्ञ का आचार्य जयनंदन मिश्रा सहयोगी विशेश्वर पांडेय शास्त्री है । इस यज्ञ के लिए सभी अगल बगल के गाँव के लोंगो में काफी उत्सुकता देखी जा रही है इस यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष कौलेश्वर रजक सचिव मिथिलेश रविदास कोषाध्यक्ष गंदोरी प्रजापति उपसचिव  मुकेश कुमार उपकोषाध्यक्ष नरेश रजक  मंदिर समिति  अध्यक्ष सोहन रविदास, शिवदयाल प्रजापति, निर्मल दास ,प्रभु दास, उमेश सोनी ,सुनील ठाकुर, नारायण ठाकुर ,करण कुमार जयकुमार, संतोष कुमार, अरुण प्रजापति आदि लोग है।

Leave a Comment

7k Network