हजारीबाग; भेलवारा में मुखिया के द्वारा एल्पाइन पब्लिक स्कूल का हुवा उद्दघाटन।
इस उद्घाटन के मौके पर सेंकडों ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण बच्चों महिलाओं और बुजुर्ग शामिल हुए। मौके पर उपस्थित मुखिया के द्वारा स्कूल खुलने पर बहुत ही हर्ष व्यक्त की साथ ही स्कूल में बच्चों की सुविधा के खातिर चांपा नल देने की घोषणा की गई स्कूल संचालक के द्वारा बताया गया के अभी बच्चों के लिए निशुल्क नामांकन किया जा रहा है आने वाले दिनों में स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा किसी भी परिवार में तीन बच्चों में से एक बच्चा का स्कूल फीस माफ रहेगा।
उन्होंने आगे कहा हमारे स्कूल में अनुभवी प्रशिक्षित शिक्षक एवं शिक्षाएं, कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा, स्मार्ट क्लासेस की सुविधाएं, कला, संगीत एवं नृत्य की विशेष कक्षाएं,विद्यालय परिसर में पूर्ण अंग्रेजी वातावरण, यातायात की सुविधा, नए सत्र के लिए play से V तक नामांकन जारी है बच्चों के लिए अलग से नवोदय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल की तैयारी भी कराई जाती है अभी नामांकन निशुल्क किया जा रहा है।












