हजारीबाग; त्रैमासिक ई-पत्रिका ‘मेरू ग्रैफटी‘ का विमोचन।
आज दिनांक 12 मार्च 2022 प्रातः 10ः30 बजे, श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा मेरू परसिर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय द्वारा संकलित व संपादित त्रैमासिक ई-पत्रिका ‘मेरू ग्रैफटी‘ के पंचम संस्करण माह-अवधि अक्टुबर 2021 से जनवरी 2022 का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ टी0सी0 एण्ड एस0 एवं एस0टी0सी0 व अन्य अधिकारीगण उपथित रहे।
यह पत्रिका सीमा सुरक्षा बल के आई0पी0पी0 नेटवर्क, ई-मेल एवं अन्य डीजिटल प्लेटफार्मों द्वारा निर्गत की जाएगी। इस संस्करण में प्रशिक्षण केन्द्र एवम् विद्यालय द्वारा विगत चार माह अक्टुबर 2021 से जनवरी 2022 की अवधि के दौरान किये गए प्रशिक्षण, प्रशासनिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं बावा संबंधित गतिविधियों की झलकियां प्रस्तुत की गई है।
विदित रहे कि मेरू-पत्रिका का प्रथम ई-प्रारूप 09 फरवरी 2021, द्वितीय 17 मई 2021, तृतीय 02 अगस्त 2021 एवं चतुर्थ अंक दिनांक 01 नवंबर 2021को जारी किया गया था। वर्तमान, वन संरक्षण परिवेश के मद्देनजर, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों के अनुरूप व पत्रिका सभी पाठको को सुलभ उपलब्ध हो इसीलिए इस पत्रिका के ई- स्वरूप को पुनः जारी किया जाता है ।








