हज़ारीबाग; कांग्रेस संवाद के द्वारा प्रमंडल के विधानसभा और लोकसभा के जीत की तैयारी है- डॉ आरसी प्रसाद मेहता।
हजारीबाग -कांग्रेस प्रमंडलीय संवाद हजारीबाग में संपन्न हुआ जिसका उद्घाटन प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे ने किए अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीराजेश ठाकुर एवं संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने किए।कुछ दिन पूर्व कांग्रेस संगठन निष्क्रिय लग रहा था नए प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री जलेश्वर महतो बंधु तिर्की गीता कोड़ा एवं शहजादा अनवर के आने के बाद कांग्रेस संगठन में उजाला हेतु चिराज जलाया गया, तदोपरांत नए प्रभारी माननीय अविनाश पांडे साहब के आगमन के बाद सूर्योदय हुआ जो सूर्य की रोशनी से पूरे झारखंड को प्रकाशमान कर रहे हैं आदरणीय पांडे साहब के कार्य सैली से ज्ञात होता है संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा प्रभारी महोदय हर एक प्रखंड और बूथ स्तर तक जनसंवाद करेंगे।
मेरा मानना है की आने वाले 2024 के चुनाव मे अधिकांशत: लोकसभा और विधानसभा के सीटों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी,ईश्वर और जनता की कृपा होगी तो कांग्रेस झारखंड में बड़े भाई की भूमिका निभाएगा! यह बाते कांग्रेस उत्तरी छोटानागपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह पूर्व हजारीबाग विधायक प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता ने कहा। डॉ मेहता ने कहा कि इस प्रमंडल से कांग्रेस के सर्वधिक विधायक हैं दुर्भाग्य है कि इस पर मंडल से कांग्रेस मंत्री नहीं है कांग्रेस पार्टी सभी जाति सभी धर्म को एक समान मानने वाली पार्टी है। हजारीबाग एवं कोडरमा लोकसभा महतो कोईरी- कुर्मी बाहुल लोकसभा क्षेत्र है इसलिए मै कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ चिंतकों से निवेदन करता हूं इस दोनों लोकसभा में महतो समाज को इज्जत और प्रमुखता दिया जाए जिससे झारखंड के विधानसभा लोकसभा के जित में सहूलियत होगा।
हजारीबाग लोकसभा के प्रभारी पूर्व मंत्री श्री जलेश्वर महतो सहृदय कुशल प्रभारी है जिनके नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा निश्चित तौर पर जीता जाएगा, वही कोडरमा लोकसभा के प्रभारी माननीय कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर साहब विद्वान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी है उनके मार्गदर्शन में कोरमा लोकसभा निश्चित तौर पर जीता जाएगा।
जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुबोध शंकर सहाय, चिकित्सा मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, प्रणव झा सरकारी, अध्यक्ष गीता कोड़ा, श्री बंधु तिर्की, विधायक उमाशंकर अकेला यादव, ममता देवी, अंबा प्रसाद प्रिया, प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र प्रसाद, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, पंचायती राज अध्यक्ष जय शंकर पाठक, पूर्व अध्यक्ष पी के बाल मुचू, श्री सुखदेव भगत, हजारीबाग के भीम कुमार, श्री विनोद कुशवाहा, श्री साजिद अली खान, साजिद अंसारी, धीरेंद्र दुबे, बबलू महतो, डॉ दीपक बंधु, मनोज भगत, शैलेंद्र यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश, गिरधारी महतो, सुनील कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, गोविंद मेहता, जागेश्वर मेहत, प्रो भुनेश्वर महतो, सहित प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष इत्यादि हजारों लोग उत्साहवर्धक रूप से सभा हॉल में अनुशासित ढंग से उपस्थित रहे।








